देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन पर शुभकामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने फ़ोन पर शुभकामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया। pic.twitter.com/aRconI9uYA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 5, 2021
प्रधानमंत्री को आभार प्रकट करते हुए धामी ने कहा कि आपकी व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन व नेतृत्व में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड के विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिये दृढ़-संकल्पित हैं।
