Nirbhik Nazar

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा,  4 साल में 3 CM बदलने पर भाजपा को घेरा

पंतनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंतनगर में पदयात्रा निकली। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नाकामियों पर प्रहार भी किया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल, लवलेश कुमार, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पंतनगर अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को पदयात्रा निकाली। उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने व भाजपा सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। चार साल में तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सरकार चलाने में नाकाम है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, युवा बेरोजार, कर्मचारी सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल तथा खाद्य पदार्थाे की बढ़ती कीमतों से भाजपा शासन में जनता का जीना मुहाल हो गया है।

कृषि कानूनों को लागू कर अन्नदाताओं के ऊपर अत्याचार तो किया ही साथ ही आम जनता के हकों पर भी कुठाराघात किया है। भाजपा शासन में जिस तरह से देश में घरेलू रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। इससे लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। पार्टी आगामी चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएगी। एआईसीसी के कोआर्डिनेटर लवलेश सिंह और मनोज पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

भाजपा ने तीन तीन सीएम देकर यह दिखा दिया है कि उसके पास अनुभवी नेताओं का अकाल है। इसीलिए जनता आज कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश की जनता को भाजपा की करनी और कथनी के अंतर को दिखाने के लिए प्रदेश भर में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। पद यात्रा में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नारायण पाल,इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, प्रभाकर जोशी, मनोज सिंह, जगदीश कुमार, जुबैर खान, शंकर प्रसाद, राज पाल, अनूप सिंह आदि शामिल है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *