देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू को बनाया है। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुख्य सचिव बदलने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। मुख्य सचिव 1987 बैच के ओमप्रकाश को कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।संधू की सेवा को पूरे दो साल और ओमप्रकाश की सेवा एक साल से कुछ महीने कम बची है।

सूत्रों की मानें तो, सीएम धामी नौकरशही में एक्शन देखना चाहते हैं। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, सरकार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। धामी ने नौकरशाहों को सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सख्त हिदायत भी दी है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या नए मुख्य सचिव सरकार की ओर से की जा रही घोषणाओं को समय पर पूरी कर पाएंगे की नहीं। धामी सरकार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साफ-सुथरी छवि वाले नौकरशाहों को ही अहम जिम्मेदारी देने के मूड में हैं।