Nirbhik Nazar

युवाओं के लिए मौका करें लेखपाल बनने के लिए करें आवेदन, ऐसे कर सकते हैं एप्लाई

देहरादून: इन दिनों लेखपाल और पटवारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है जिसके लिए आवेदन की शुरुआत बीते 22 जून से कर दी गई थी। इस भर्ती में 366 पद पटवारी व 174 पद लेखपाल के शामिल हैं जिनकी कुल संख्या 513 के करीब है। ऐसे में अगर आप भी उत्तराखंड राज्य में लेखपाल और पटवारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना अब जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी (UKSSSC) ने बीते कुछ दिनों पहले ही राज्य में लेखपाल और पटवारी के पाँच सौ से भी ज्यादा पदों पर में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के द्वारा जारी कर दिया था इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताया गया था कि 22 जून से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी जिसमें उम्मीदवारों के पंजीकरण की आखिरी तारीख 5 अगस्त और फीस जमा कर अंतिम रूप से फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने की तारीख 7 अगस्त सुनिश्चित की गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

कब तक जारी हो सकता है यूपी में लेखपाल का नोटिफिकेशन 

आपको बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तर्ज पर जल्द ही उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) भी राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है इसके लिए आयोग ने जल्द से जल्द भर्ती से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोग PET का रिजल्ट घोषित करने के बाद ही लेखपाल भर्ती की शुरुआत कर सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब सितंबर माह तक का समय लग सकता है।

कैसे करें घर बैठे फ्री में PET की तैयारी 

अगर आप UPSSSC-PET में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta  द्वारा चलाए जा रहे  फ्री क्लास  के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और   प्रेक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार आज ही नीचे दिए Safalta  द्वारा चलाए जाने वाले इस खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं जहां और भी बहुत मुहैया कराया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *