Nirbhik Nazar

आईएएस आनंद वर्धन बनाये गए अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री

देहरादून: राज्य के युवा सीएम पुष्कर सिंह रावत ने अपनी नौकरशाही की ओवरहॉलिंग के साथ ही योग्य ईमानदार व वर्क ओरियंटड अफसरों को तरजीह देते हुये अहम तैनाती देना शुरु कर दिया है। राज्य में मुख्य सचिव के पद पर एसएस संधु के बाद सीएम पुष्कर ने अपनी टीम में आईएएस आनंद वर्धन पर भरोसा जताया है।

शांत स्वभाव के वर्धन बीते लंबे समय से लगातार अनदेखी सह रहे थे सीनियर होने के बावजूद उनके चार्ज जूनियर अफसरों को दिये जाने के मामले भी सुर्खियो में रहे है। वर्धन ने आबकारी ,गृह ,सिंचाई ,वन,उच्च शिक्षा जैसे महकमो में शानदार काम किया है। अब सीएम की टीम में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जगह  बनाने के बाद ये भी तय माना जा रहा है कि सरकार के निर्णयो में वर्धन की पसंद न पसंद भी मायने रखेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *