देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं और वहीं सीएम बनते उन्होंने अनील कपूर की नायक फिल्म की याद को एक बार फिर तरोताजा कर दिया और वह खुलकर बेटिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को जिलों का सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली की जिम्मेदारी हरक सिंह रावत को टिहरी की जिम्मेदारी बंशीधर भगत को देहरादून की जिम्मेदारी यशपाल आर्य को नैनीताल की जिम्मेदारी विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को पौड़ी की जिम्मेदारी अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी गणेश जोशी को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी धन सिंह रावत को हरिद्वार की जिम्मेदारी रेखा आर्य को बागेश्वर की जिम्मेदारी और यतिस्वरानंद को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई

मंत्रिमंडल में माना जा रहा है कि ज़्यादातर मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही दिए जा सकते हैं। लेकिन ये भी संभव है कि कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। असल नजर इस पर रहेगी कि क्या TSR-1 और TSR-2 की तर्ज पर मुख्यमंत्री PSD भी अहम विभाग खुद तक ही महदूद रखेंगे या अपनी शासकीय अनुभवहीनता के चलते वरिष्ठ मंत्रियों को कुछ और भारी-भरकम विभाग देकर खुश करने का दांव खेलेंगे। कहा जा रहा है कि मंत्री महाराज से लेकर हरक सिंह रावत तक सबकी नज़रें विभाग बंटवारे पर हैं जो मंगलवार शाम तक किया सकता है।