Nirbhik Nazar

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले थावरचंद गहलोत बने गवर्नर, 8 राज्यों के राज्यपाल बदले, मोदी कैबिनेट में 20 नए चेहरों की होगी एंट्री

देहरादून: मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

The Union Minister for Social Justice and Empowerment, Shri Thaawar Chand Gehlot addressing at the presentation of the National Awards for Outstanding Services in the field of Prevention of Alcoholism and Substance (Drugs) Abuse, on the occasion of the ‘International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking’, in New Delhi on June 26, 2018.

मोदी कैबिनेट में 20 नए चेहरों की होगी एंट्री

मोदी सरकार में आज या कल बड़ा फेरबदल हो सकता है. मोदी सरकार 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार मोदी कैबिनेट में करीब 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है. जबकि मौजूदा कैबिनेट से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाकर कर दी गई है.

कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी नई दिल्ली बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक, नारायण राणे के पास पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दफ्तर से फोन पहुंचा है. इसके अलावा असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.

सूत्रों से खबर है कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के अलावा जेडीयू के आरसीपी सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) से पशुपति पारस, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद समेत 20 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *