Nirbhik Nazar

कांग्रेस में सीएम पद के प्रत्याशी का नाम आलाकमान करेगा तय – प्रीतम

देहरादून – उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी कांग्रेस  सरकार को घेर रही है.लेकिन चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सीएम पद के प्रत्याशी का नाम आलाकमान को तय करना है. उन्होंने ये भी कहा कि साल 2002 से अब तक कांग्रेस राज्य में सीएम प्रत्याशी का ऐलान नहीं करती आई है. कांग्रेस ने हमेशा सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा है और आगे भी लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “प्रभारी ने पहले ही कह दिया है चुनाव में सामूहिक नेतृत्व होगा.”

कल कांग्रेस का प्रदर्शन

उधर, सात जुलाई को कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है. प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कल बेरोजगारी, महंगाई समेत तमाम मुद्दों पर सभी जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता 10 जुलाई को सीएम आवास का घेराव करेंगे. बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल मार्च महीने के आसपास विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *