Nirbhik Nazar

बिहार में 10 हजार रूपये के लिए दुल्हे ने तोड़ दी शादी, माँ बाप गिड़गिड़ाये तो कर दी पिटाई, पढ़िए पूरी खबर

गया: महज 10 हजार रुपए की खातिर दहेज लोभियों ने शादी तोड़ दी। शादी टूटने से निराश होने पर वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला रजौली थाना क्षेत्र के हरैयाकोला गांव का हैं। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार की देर रात जमकर हुए मारपीट में एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में घायल होने वालों में सिरदला थाना क्षेत्र के खटानी गांव के सत्येंद्र मांझी, लालदेव मांझी और क्रांति देवी शामिल हैं। घायल सत्येंद्र मांझी ने बताया कि वर्ष-2020 में वह अपनी भगिनी की शादी हरैयाकोला गांव के अर्जुन मांझी के बेटे प्रमोद मांझी से 70 हजार रुपए में तय की थी। शादी तय होने पर उन लोगों के द्वारा 60 हजार रुपए लड़के के पिता अर्जुन मांझी को वर्ष-2020 में ही दे दिया था।

किसी कारणवश उस समय शादी नहीं हो सकी थी। अब जब शादी की बात आगे बढ़ी तो लड़का पक्ष के लोग प्रतिदिन टालमटोल करने लगे और बकाया पैसा मांगने लगे। लड़की की मां कौशल्या देवी से लड़के के पिता पैसा लेने के लिए प्रतिदिन दबाव बना रहे थे। लड़की की मां हर बार हाथ जोड़कर 10 हजार रुपए छोड़ने को लेकर गुजारिश कर रही थी। लेकिन लड़के के पिता अपनी जिद पर अड़े हुए थे। लड़की पक्ष के लोगों को जब पता चला कि अर्जुन मांझी अपने बेटे प्रमोद मांझी का विवाह कहीं दूसरी जगह तय कर दिया है। तब सूचना पाकर लड़की की मां अपने भाइयों के साथ मंगलवार की देर शाम लड़के के घर पहुंच गई और दूसरी जगह शादी करने का विरोध करने लगी। दोनों के बीच बात-बात होते अचानक मामले का रुख बदल गया। जिसके बाद अर्जुन मांझी अपने  बेटे व अन्य लोगों के सहयोग से लड़की पक्ष के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरु कर दिया।

विवाद व मारपीट होते देख आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना रजौली थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस हरैयाकोला गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक लड़की पक्ष के लोगों द्वारा थाने को कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *