Nirbhik Nazar

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निशंक का इस्तीफा और अजय भट्ट की चर्चा

दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। एक ओर जहां नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है तो कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो रही है। मोदी कैबिनेट के विस्तार पर फाइनल मुहर से पहले ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की छुट्टी हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेशनन पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटा दिया गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, अब उनकी जगह अजय भट्ट को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया जा सकता है।

कौन हैं अजय भट्ट

उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भाजपा के कद्दावर नेता हैं। उत्तराखंड में भाजपा में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव है। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है, क्योंकि उत्तराखंड में भाजपा की जीत में उनका योगदान काफी रहा है। 2019 में वह नैनीताल लोकसभा सीट से जीते थे।

रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से भी इस्तीफा मांगा गया है। माना जा रहा है कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो सकता है और उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। बता दें कि शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *