देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों का गुरुवार से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों के लिए संचालन शुरू हो जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोविड कफ्र्यू लगते ही अंतरराज्यीय बस संचालन बंद कर दिया गया था। केवल राज्य के अंदर ही रोडवेज की बसें संचालित हो रही थी। उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दिल्ली, यूपी के विभिन्न जिलों के लिए बसों का संचालन आज से शुरू किया जाएगा।
