Nirbhik Nazar

ऑनलाइन क्लास और छमाही परीक्षा न देने वाले CBSC बोर्ड में 12वीं के छात्र होंगे फेल

देहरादून: अभी तक सीबीएसई के 12वीं के सभी छात्र यह मान कर चल रहे थे कि सभी को पास कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ छात्रों को उनकी लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षा में शामिल न होने वाले छात्रों को फेल किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) ने इसकी तैयारी कर ली है।  सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में साफ कर दिया है कि 2020-21 सत्र में ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं में गायब रहने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला बोर्ड के हाथों में होगा।

सीबीएसई की ओर से स्कूलों को भेजे गए सर्कुलर में कहा गया है कि जो छात्र पूरे साल स्कूल के संपर्क में नहीं थे, स्कूल की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए और ऑनलाइन क्लास भी अटेंड नहीं की, इन्हें अनुपस्थित माना जाए। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अनुपस्थित के रूप में चिह्नित छात्रों के नतीजे जारी न किए जाएं।

ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं को लेकर हर एक बच्चे का डाटा स्कूल प्रबंधन के पास उपलब्ध है। ऐसे में अगर कोई छात्र ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं से गायब रहा तो उस छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा।

रणबीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *