Nirbhik Nazar

अजय भट्ट को  मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उत्तराखंड के सीएम सहित दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने से राज्य को निश्चित रूप में लाभ मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सांसद अजय भट्ट सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र को साकार करने में अपना योगदान देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि वह बाबा केदार से सांसद अजय भट्ट की सफलता की कामना करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने सांसद अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सांसद का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना गौरव की बात है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सांसद भट्ट को दायित्व मिलने से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव

नैनीताल सांसद अजय भट्ट को प्रदेश में भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। भट्ट प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष थे। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में उनके योगदान को सराहा जाता है। यह दीगर बात है कि वह नैनीताल जिले की रानीखेत विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव हार गए थे। दो साल बाद ही 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल संसदीय सीट से भारी बहुमत से जीत दर्ज की।

 

 

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *