Nirbhik Nazar

बिहार में बाढ़ की आफत के बाद किसानों को नितीश सरकार देगी ये राहत

पटना: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने आदेश देते हुए कहा हैं की बाढ़ से जिन किसानों का फसल खराब हुआ हैं उन किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। खबर के अनुसार बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण किसानों के फसल खराब हो चुके हैं। जिससे किसानों को कई तरह की परेशानी हो रही हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया हैं। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। सीएम नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा हैं की वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वे करें। साथ ही साथ वास्तविक स्थिति की जानकारी लें और उसके आधार पर आकलन करें और जल्द से जल्द कदम उठाये।

सीएम ने कहा है की सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। इसलिए अधिकारी किसानों को कृषि कार्य में हुए नुकसान का ठीक से आकलन करें और फसल सहायता योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को दें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *