Nirbhik Nazar

बंगाल की तर्ज पर यूपी-उत्तराखंड में भी बीजेपी को घेरेंगे किसान, 5 सितंबर से शुरू होगा अभियान

देहरादून: बीते साल से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने अब बंगाल की ही तर्ज पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी रैलियां करने की योजना बनाई है। इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में किसान संगठन मुजफ्फरनगर से बीजेपी के खिलाफ अपना यह आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान सभी किसान संगठनों के नेता विरोध प्रदर्शन को संबोधित करेंगे। यह आंदोलन 5 सितंबर से शुरू होगा।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। चुनाव अभी भी दूर हैं और हम अपने आंदोलन को तेज करेंगे। वोट को लेकर फैसला आखिरी में किया जाएगा। फिलहाल हम अपने 5 सितंबर के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।’

बता दें कि इससे पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त भी किसान संगठन के नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया था और लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इनमें पश्चिमी यूपी के वे भी जिले शामिल थे जहां किसान आन्दोलन का असर सबसे ज्यादा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *