Nirbhik Nazar

रामगढ़ विस में 60 फीसदी हुआ मतदान , 12 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुबारक अली दुर्गावती (कैमूर)। बुधवार को रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया. 10 नवंबर को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.सभी बूथों पर वीवीपैट मशीनों से मतदान कराया गया.मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए गए थे.रामगढ़ विधानसभा सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह,राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह, बीएसपी प्रत्याशी अंबिका यादव सहित 12 प्रत्याशियों के मत ईवीएम में बंद हो गए.बुधवार को सुबह सात बजे से ही पहले मतदान केंद्रो पर लोगो का आना शुरु हो गया था.

मतदान पर पैनी नजर रखने को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी. निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 फिसद वोटिंग हुई मतदान शांतिपूर्ण रहा कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.इधर मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाकर अपना फैसला सुना दिया.वैसे वोट डालने के लिए युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था.बताते चले की मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे.मतदान कराने के लिए पोलिंग पेर्टिया मंगलवार की रात को अपने मतदान केंद्रो पर पहुंच गई थी.

सुरक्षा व्यवस्था निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए गए थे. मतदान केंद्रो पर पुलिस बल और संवेदनशील बूथों पर पैरामिलट्री फोर्स की तैनाती थी.मतगणना 10 नवंबर को होनी है यानी, परिणाम जानने के लिए करीब ग्यारह दिन इंतजार करना पड़ेगा. पर, प्रत्याशियों, उनके समर्थक और आम लोगों ने मतदान पूर्ण होने के बाद ही हार-जीत का गणित लगाना शुरू कर दिया है.रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 21% 1:00 बजे तक 35% 3:00 बजे तक 56% तथा 5:00 बजे 59% मतदान हुआ.

आंकड़ों के अनुसार सुबह के वक्त मतदान की गति धीमी गति से चल रहा था. 10:00 बजे के बाद मत प्रतिशत में इजाफा होकर 3:00 बजे तक 56% हो गया. वैसे बूथों पर जिस प्रकार से पहले लंबी कतार देखने को मिलती थी. इस बार कोरोना की वजह से बूथों की संख्या बढ़ा देने के बाद भूतों पर मतदाताओं की लंबी कतार नहीं दिख रही थी. मतदाता आसानी से अपना मत दे कर कुछ ही देर बाद अपने घर को लौट जा रहे थे.

वही कोरोना संक्रमण के सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर ग्लब्स ,फेस शिल्ड, सेंड कोरोना किट, सेनीटाइजर की व्यवस्था किया गया था तथा बूथों पर आने वाले मतदाताओं का सर्वप्रथम थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें ईवीएम मशीन से मत का प्रयोग करने के लिए भेजा जा रहा था. साथ ही हर बूथों पर पारा मिलिट्री की लगाई गई थी. पारा मिलिट्री के जवान हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे . चुनाव संपन्न होने के बाद मोहनिया बाजार समिति में ईवीएम मशीन जमा किया गया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *