Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कैंपटीफॉल झरने में 50 पर्यटको की होगी आधे घंटे के लिए एंट्री, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून:  हिल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ती भीड़ तीसरी लहर को न्यौता देती दिखई दे रही है।  लोग भारी मात्रा में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना सैर सपाटे पर निकल रहे हैं। अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल झरने में एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मसूरी के प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही पर्यटक आधे घंटे से ज्यादा झरने में नहीं रूक पाएंगे। समय समाप्त होते ही उन्हे बाहर निकाल दिया जाएगा।  दरअसल सोशल मीडिया पर  झरने में सैकड़ों पर्यटकों के एक साथ नहाने की फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हिल स्टेशनों और बाजारों में कोविड-19 से बचाव के नियमों का अनुपालन किये बगैर लोगों के घूमने पर चिंता प्रकट की और चेतावनी दी कि इस तरह की ढिलाई महामारी से निपटने में अब तक मिली कामयाबी पर पानी फेर देगा। एक अधिकारी ने महामारी के अभी तक खत्म नहीं होने का जिक्र करते हुए हिल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की तस्वीरों को ‘‘डराने वाली ’’ बताया।

मीडिया में प्रकाशित हुई हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला, उत्तराखंड के मसूरी, दिल्ली में सदर बाजार और लक्ष्मी नगर की तस्वीरों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किये बगैर तथा मास्क पहने बगैर चारों ओर बड़ी संख्या में लोग घूमते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *