Nirbhik Nazar

पूर्व कांग्रेसी विधायक के धरना स्थल पर द्वारहाट पहुंची रेप पीड़िता, वर्तमान बीजेपी विधायक महेश नेगी पर लगाए ये आरोप

अल्मोड़ा. द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी की मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पहली बार द्वाराहाट पहुंची और दर्जनों महिलाओं के साथ मुख्य बाज़ार क्षेत्र में धरना दिया. इस धरने में कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन बिष्ट और उनके समर्थक भी मौजूद थे. पूरे दिन धरने के दौरान पीड़िता ने नेगी पर डीएनए टेस्ट से बचने समेत कई आरोप लगाए, तो दूसरी तरफ भाजपा विधायक महेश नेगी मीडिया से बचते हुए नज़र आए.


पीड़ित महिला का आरोप है कि विधायक महेश नेगी ने उनके साथ कई सालों तक दुष्कर्म किया. इसका परिणाम यह हुआ कि वह एक बेटी को जन्म दे चुकी है. अब महिला की मांग है कि विधायक नेगी बेटी को अपना नाम देकर अपनाएं. पीड़िता ने धरने के दौरान आरोप लगाया कि विधायक डर रहे हैं. ‘मेरी बेटी को पिता का नाम चाहिए. अगर जल्द ही विधायक ने डीएनए टेस्ट नहीं करवाया तो मैं अपनी बेटी को लेकर विधायक जी के घर में ही ठिकाना बना लूंगी.’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *