Nirbhik Nazar

झारखंड के इस दारोगा ने वर्दी की आड़ मे ऐसा किया काम की लोग हो गए हैरान

जमशेदपुर: इस पुलिस वाले की हकीकत सुनकर हर कोइ हैरान है। इसने खाकी वर्दी की आड में एक महिला को अपने जाल में फंसाया एवं उसकी इज्जत से खेलता रहा। जब महिला को उसकी असलियत पता चली तो उसेके पैरों तले से जमीन खिसक गइ। पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार पर बहरागोड़ा की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शाेषण करने, तस्वीर लेने, अप्राकृतिक यौनाचार और पति से तलाक लेने के बाद शादी करने का प्रलोभन देने, बिरसानगर थाना के आवासीय परिसर और एक अपार्टमेंट में डेढ़ माह तक पत्नी की तरह रखने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर दारोगा के खिलाफ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है जिसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी कर रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी हुई कि दारोगा रवि रंजन कुमार विगत 29 जून को गांव चले गए। वहां दो जुलाई को शादी भी कर ली। दारोगा पूर्व में बहरागोड़ा थाना में पदस्थापित था। शादी का दबाव देने पर एक कागज में भी आरोपित ने लिखकर दिया कि वह शादी करेगा। बिरसानगर थाना में जब वह शिकायत करने गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बाद में लिखकर दिया कि तीन माह में शादी कर लेगा, लेकिन झांसा देकर गांव चला गया। उससे पति से तलाक लेने को अर्जी भी दिलवा दी। आरोपित बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।

इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती, बहरागाेड़ा तक महिला के घर पर पहुंच गया सब इंस्पेक्टर

महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादी-शुदा है। उसे एक चार साल का पुत्र है। पति से मनमुटाव के कारण वह पति से अलग रहती है। सितंबर 2020 में बहरागोड़ा थाना में सब इंस्पेक्टर रहे रवि रंजन कुमार से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ। दोनों एक-दूसरे से चैटिंग करते रहे। उसके बाद हम दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। सितंबर 2020 में ही एक दिन सब इंस्पेक्टर चुपके से उसके आवास पर आ गए। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध पर शादी कर लेने का प्रलोभन दिया। बीएड में दाखिल कराने का झांसा दिया। सारे खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही। इसके बाद रवि रंजन का तबादला दो अक्टूबर 2020 को बिरसानगर थाना में हाे गया। इस बीच उसे थाना के आवास में भी रखते थे। पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगे। उसने दबाव में पति से अलग रहने का 12 दिसंबर 2020 कोएक एकरारनामा भी बनाया। तलाक अर्जी भी अदालत में दी।

अप्राकृतिक यौनाचार का भी आरोप

महिला ने बताया कि रवि रंजन कुमार उसे परसुडीह के गोलपहाड़ी मंदिर ले गए। वहां मांग में सिंदूर डाला। वहां से बिरसानगर थाना में सात-आठ दिन तक रखा। इसके बाद बिरसानगर के एक मधु अपार्टमेंट में डेढ़ माह तक रखा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते रहे। आप्रकृतिक यौनाचार भी किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर 15 फरवरी 2021 को गर्भपात करा दिया। अस्पताल में भी दाखिल कराया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *