Nirbhik Nazar

सीएम बनने के बाद उत्तराखंड के सीएम पहुंचे दिल्ली राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार के पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।वे शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न पौने बारह बजे वह प्रधानमंत्री मोदी से और इसके बाद अपराह्न एक बजे राष्ट्रपति कोविंद से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद शनिवार को ही धामी अपराह्न तीन बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। इसके अलावा राज्य की लंबित परियोजनाओं के सिलसिले में वह कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

उत्तराखंड में अगली साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में पुष्कर सिंह धामी के दौरे को अहम माना जा रहा है। बता दें कि 4जुलाई को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा सीट से दो बार के विधायक ने तीरथ सिंह रावत की जगह ली है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *