Nirbhik Nazar

दुष्कर्म के आरोपी BJP विधायक DNA टेस्ट को तैयार, कांग्रेस नेताओं पर करोड़ो मांगने का लगाया आरोप…

अल्मोड़ा : दुष्कर्म मामले में घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा- ‘मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं। डीएनए टेस्ट को भी तैयार हूं। मेरे ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा है। बड़ा केस है। विरोधियों को लग रहा है कि मुद्दा उनके हाथ से निकल रहा है तो अब डीएनए की मांग करने लगे। डीएनए टेस्ट में कुछ होना ही नहीं है। अगर कोई बात होती भी है तो भरण पोषण देंगे।

बीते गुरुवार को आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी पहुंच गई। उसने विधायक पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए घर के बाहर धरने की चेतावनी दे दी। चुनौती दी कि विधायक अगर गलत नहीं हैं तो डीएनए टेस्ट से क्यों बच रहे हैं। इसी के बाद शुक्रवार को महेश नेगी ने पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखा।

विधायक ने कहा कि गुरुवार के घटनाक्रम ने स्पष्टï कर दिया कि पूरा षड्यंत्र कांग्रेस ने ही रचा है। इसीलिए प्रदर्शन में पीडि़ता को मुख्य अतिथि बनाया। असल में महिला को कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। इसीलिए वह लगातार साजिश रच रही है।

जताई हत्या की आशंका

विधायक नेगी ने कहा कि विरोधियों ने गैंग बनाया है। वे सभी उनकी हत्या भी करवा सकते हैं। परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 2022 के चुनाव से पूर्व फर्जी वीडियो भी प्रदर्शित कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने मांगे पांच करोड़

विधायक ने आरोप लगाया कि पहले दिन से ही उनसे रुपयों की डिमांड की जा रही है। खुद को कांग्रेस का बब्बर शेर नेता कहने वालों ने महिला से फोन कराया कि पांच करोड़ मांगो। ढाई करोड़ हमें चाहिए। नेगी ने कहा कि वह सरकार से भी गुहार लगाएंगे। उनके खिलाफ यदि कोई सुबूत हैं तो मंच पर दिखाएं। सबके सामने पर्दाफाश होना चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *