Nirbhik Nazar

अमित सिन्हा बने उत्तराखंड के IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता

देहरादून: पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में आयोजित आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन को अपर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। नए पदभार की वजह से अभिनव कुमार द्वारा आईपीएस असोसिएशन का अध्यक्ष बने रहने में असहजता प्रकट की गयी। जिस कारण सर्वसम्मति से अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम को आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अमित सिन्हा को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) भी नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें अमित सिन्हा तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों मे शुमार किए जाते हैं जो सरल स्वभाव और वक़्त के पाबंद माने जाते हैं इसी को देखते हुए IPS अमित सिन्हा को सर्वसम्मति से वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) भी नियुक्त किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *