Nirbhik Nazar

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को लेंगे शपथ, द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम 

रांची: झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई को रांची आयेंगे. एयरपोर्ट पर उनका विमान शाम 4:20 बजे उतरेगा. 14 जुलाई को राजभवन में वे शपथ लेंगे. इससे पूर्व सोमवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी. आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की.

दोनों राज्यपालों के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा के अलावा रांची रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज, रांची के डीसी छवि रंजन व एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में मुख्य सचिव ने कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिये. हालांकि कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार देर शाम तक कोई आधिकारिक जानकारी संबंधित विभाग की ओर से साझा नहीं की गयी.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए रविवार को राजभवन में विदाई समारोह होगा. इससे पहले आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *