Nirbhik Nazar

देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर रविवार को दून पहुंचे हैं। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे जौलीग्रांट पहुंचे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मे जोश भरने के साथ ही वह पार्टी का फीडबैक भी लेंगे।

आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। 10:40 मिनट के लगभग मुख्यमंत्री केजरीवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ मौजूद रही और उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए। केजरीवाल बड़ा एलान कर उत्तराखंड की सियासत में चौंका सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *