बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार की सुबह बादलों ने तबाही ला दी। जिले के कपकोट में भारी बारिश के बाद आए मलबे में एक घर दब गया। घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के अठाबड़ तोक की है। मलबे में परिवार के तीन सदस्यों के दबे होने की आंशका है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई है। तहसीलदार कपकोट ने इस घटना की पुष्टी की है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगभग सभी जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
बारिश से किसानों को मिली राहत
चमोली के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुई बारिश से काश्तकारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं उमस और गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली है। कई दिन से बारिश नहीं होने से जिले के अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।