Nirbhik Nazar

बीजेपी – कांग्रेस चक्की के दो पाट जिसके बीच मे उत्तराखंड की जनता 20 साल से पिस रही है – केजरीवाल

देहरादून: उत्तराखंड समेत देश के 5 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने कमर कस ली है। चुनावी राज्यों में जाकर राजनीतिक दलों के नेता जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जनता के बीच पहुंचकर नेता अनेकों वादे कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून पहुंचकर राज्य की जनता से कई बड़े वादे किए हैं।आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने उत्तराखंड को सब कुछ दिया। लेकिन उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

देहरादून पहुंचे केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी को चक्की के दो पाट बताते हुए कहा की, उत्तराखंड में 2 पार्टियां हैं जैसे चक्की के 2 पाटों के बीच दाने पिसते हैं ऐसे ही 2 पार्टियों के बीच उत्तराखंड की जनता 20 साल से पिस रही है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट तक बिजली हर परिवार को मुफ्त दी जाएगी। पुराने बिल माफ किए जाएंगे। कोई पावर कट नहीं लगेगा। उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। उत्तराखंड में 70 साल से जो काम नहीं हुए हैं, उन्हें दिल्ली में पूरा कर लिया गया है। उत्तराखंड ने आप को राज्य में लाने का फैसला किया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम अच्छे स्कूल बनाएंगे और बिजली, पानी, खेती आदि पर काम करेंगे। उत्तराखंड के नेताओं ने राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दोनों पार्टियों ने 2000 से एक के बाद एक राज्य को लूटने का इंतजाम किया है. सत्ताधारी दल के पास सीएम नहीं है। 70 साल में पहली बार किसी पार्टी ने कहा कि उसका सीएम बेकार है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को दीं 4 गारंटी

आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि उत्तराखंड के लिए केजरीवाल की गारंटी! आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद देवभूमि के लोगों को-

  1. उत्तराखंड निवासियों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।
  2. सभी पुराने बिजली के बिल माफ होंगे।
  3. उत्तराखंड को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
  4. उत्तराखंड के किसानों को मुफ़्त बिजली मिलेगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *