Nirbhik Nazar

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार का अलर्ट, उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में बताया खतरा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरु होने से पहले सरकार राज्यों को अलर्ट कर रही है। कोरोना वायरस को लेकर हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

किन राज्यों ने बढ़ाई टेंशन

कोविड-19 की दूसरी लहर कम हो गई है। लेकिन अब भी तीसरी लहर का डर देखने को मिल रहा है। इसलिए सरकार सावधानी बरतने के निर्देश दे रही है। इस बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *