Nirbhik Nazar

सवा साल बीत गया नहीं आया विदेश से उत्तराखंड का बेटा, परेशान होकर बाप ने मांगी मदद   

बागेश्‍वर:  जिले के गरुण तहसील के भतडिय़ा गांव निवासी नवीन सिंह बीते 16 महीने से ईरान में फंसा है। उसके पिता मदन सिंह ने उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उसे वापस घर लाने की गुहार लगाई है। उसने जहाज के चालक और मालिक बेटे को फंसाने की आशंका जताई है।

भतडिय़ा के ग्रामीण मदन ने कहा है कि उसका पुत्र नवीन फरवरी 2020 में अपने पांच अन्य साथियों के साथ फ्रेशर के तौर पर जहाज में कुक के पद पर नौकरी करने ईरान गया था। उसका जहाज 13 फरवरी को ओमान जा रहा था। रास्ते में जहाज के चालक ने पद का दबदबा दिखा कुछ बॉक्स जहाज में डलवा दिए, जिसका इन सभी ने विरोध किया।

बीती 21 फरवरी को सुबह के समय ईरान नेवी ने बॉक्सों की तलाशी ली तो उसमें कुछ मादक पदार्थ पाया गया। चालक समेत सभी को गिरफ्तार कर वहां के चाहबहार सेंट्रल जेल में डाल दिया। आठ मार्च को सिटी कोर्ट के आदेश पर नौ मार्च को इन पांचों को जेल से रिहा कर दिया गया। जब वे अपना पासपोर्ट व सीडीसी लेने नारकोटिक्स ऑफिस गए तो उन्हें भगा दिया गया। कुछ दिन बाद पता चला कोनार्क कोर्ट ने मामले को उच्च अधिकारी को तेहरान भेज दिया। 23 जून को ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया कि मामले में अभी जांच की जानी है।

ग्रामीण मदन सिंह का कहना है कि बिना किसी कसूर के उसका बेटा नवीन सिंह वहां दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वहां उसके पास नौकरी है न कोई छत। ग्रामीण मदन सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र इस मामले में बिल्कुल नया था और उसे कोई अनुभव भी नहीं था। उसे जहाज के चालक व मालिक फंसा सकते हैं। उन्होंने विदेश मंत्री से पहल कर अपने निर्दोष बेटे को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।          

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *