Nirbhik Nazar

दूसरे राज्यों से झारखंड आनेवालों की बिना जांच के नो इंट्री

रांची: ओड़िशा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से पोटका के रसूनचोपा चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों व लैब टेक्नीशियन की तैनाती तो कर दी गई है, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं रुक रहे थे। पुलिस कर्मियों के हाथ देने पर ओडिशा से आने वाले वाहन तेज गति से पार हो रहे थे। यहां तीन पुलिसकर्मी व एक लैब टेक्नीशियन तैनात हैं।

चेक पोस्ट में बाइक सवारों का जांच नहीं की जा रही है। इधर, चेकपोस्ट का निरीक्षण पूर्वी सिंहभूम के एडीएम के लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने निरीक्षण किया। पूछे जाने पर एडीएम ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो और भी कर्मचारी को बढ़ाया जाएगा।  लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों से कोई बिना जांच किए किसी भी यात्री को झारखंड में प्रवेश पर सीधी रोक है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन पूरी तरह से बंद है। कोरोना संक्रमित मरीजों को सीधे अस्पताल में भर्ती किए जाने का निर्देश है। उन्होंने स्वयं झारखंड ओडिशा बॉर्डर पर स्थित रसूनचौपा चेक पोस्ट में खड़े होकर ओडिशा से आ रहे वाहनों को रुकवा कर कोरोना की जांच करवाई। साथ ही जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं था उन्हें एडीएम लॉ ऑर्डर ने मास्क का भी वितरण किया गया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को बिना जांच किए झारखंड में प्रवेश करने ना दें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *