Nirbhik Nazar

कुदरा में NH2 पर कुत्ता को बचाने में गिरा बाइक से युवक, पीछे से ट्रक ने रौंदा, मौत

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के सामने एनएच दो पर शुक्रवार को कुत्ता को बचाने में बाइक से गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक में युवक को रौंद दिया। जिसमें युवक की मौत हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक बाइक सवार रोहतास जिला के आलमपुर गांव के विनोद गुप्ता का पुत्र सोनू गुप्ता बताया जाता है।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अपने गांव से मोहनिया के कर्महरी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गया था।

वहां से वह एनएच 2 से होकर सासाराम अपने दुकान के सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इसी बीच कुदरा के सकरी पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर एक कुत्ता सामने आ गया। जिसे बचाने में वह बाइक से गिर गया। जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार सोनू को रौंद कर फरार हो गया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

जिसमें लोगों ने जीवित होने के शक में उसे कुदरा पीएचसी में ले जाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर कुदरा थाने की पुलिस पहुंच गई और इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। मृतक के परिजनों के कुदरा पहुंचने पर अस्पताल में लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *