Nirbhik Nazar

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड मे 16 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह राज्य में बारिश का जोर रहेगा। लिहाजा स्थानीय लोगों व उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। 14 को भी पौड़ी, नैनीताल व पिथौरागढ़ में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश, तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। 16 को भी इन्हीं पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक 16 के बाद भी मौसम यथावत रहेगा और कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। सोमवार को नई टिहरी, देहरादून, मुक्तेश्वर, गैरसैंण, मसूरी, चकराता, चोपता, बड़कोट, केदारनाथ, पुरोला, कोटी, ताकुला, काणाताल चंबा, गरुड़, लोहारखेत, कपकोट, थराली, चम्पावत, बनबसा, टनकपुर, पौड़ी, श्रीनगर, प्रतापनगर, जाखणीधार, चंद्रबदनी, धनोल्टी, नैनीताल, पिथौरागढ़, धारचुला, अगस्त्यमुनि, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पुरोला, डुंडा, चिन्यालीसौड, खटीमा, बेरीनाग आदि इलाके में अच्छी बारिश हुई।

देहरादून में कई जगह बारिश

सोमवार को बारिश के साथ दून के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ दिन की शुरूआत हुई। बीच बीच में तीव्र बौछारें भी शहर के कई हिस्सों में पड़ी। दोपहर में मौसम सामान्य रहा और देर शाम तक आसमान में सघन रूप से काले बादलों का डेरा जम चुका था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दून में कुछ स्थानों में बारिश का अंदेशा है। बारिश के एक या दो दौर आ सकते हैं। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दून में पिछले 24 घंटों में 52.8 एमएम बारिश दर्ज हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *