Nirbhik Nazar

बिहार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने दिये संकेत सिर्फ 2 बच्चों वाले ही लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

पटना: बिहार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मुखिया और सरपंच के इलेक्शन से पहले सम्राट चौधरी के एक बयान से अटकलों का दौर शुरू हो गया है. सम्राट चौधरी ने संकेत दिया है कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव में दो बच्चे का कानून लागू कर सकती है. बताया जा रहा है कि इस कानून में दो से अधिक बच्चे वाले लोग चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. हालांकि अंतिम फैसला नीतीश कैबिनेट का ही होगा. सम्राट चौधरी ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में नगर निकाय चुनाव में पहले से ही दो बच्चे का फॉर्मूला लागू है. मंत्री ने सम्राट चौधरी ने संकेत दिए हैं कि बिहार में पंचायत इलेक्शन से पहले टू प्लस का फॉर्मूला लागू हो जाएगा. बिहार में अगस्त महीने में पंचायत चुनाव संभावित है.

चौधरी ने आगे कहा कि दो बच्चे वाला फॉर्मूला सबसे पहले नीतीश सरकार ने लागू किया. बिहार में नगर निकाय के चुनावों में दो बच्चे का फॉर्मूला लागू किया गया था. पंचायती राज मंत्री ने कहा कि बिहार में उस वक्त पंचायत में शिक्षा बढ़ाने के चलते इस फॉर्मूला को टाल दिया गया था, लेकिन अब जरूरत है इसे लागू करने की.

 

असम और यूपी में कानून से चर्चा तेज-

असम और उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने के बाद इस पर सियासी चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी के कई नेता इस कानून को पूरे देश में लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा कि इस कानून की अभी जरूरत नहीं है.

 

बताते चलें कि बिहार में अगस्त-सितंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा प्रस्तावित है. राज्य में कोरोना वायरस की वजह से पंचायत चुनाव टल गया था. बिहार में 10 चरणों में पंचायत इलेक्शन की घोषणा की जा सकती है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *