Nirbhik Nazar

इंटरमीडिएट का डमी एडमिट कार्ड हुआ जारी, 5 नवंबर तक डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि का होगा सुधार

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ कैमूर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी माह में होने वाली इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2021 के डमी एडमिट कार्ड बोर्ड के वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य और परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैै। अगर डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार का कोई गलती त्रुटि होगा तो उसे 5 नवंबर तक छात्रों द्वारा सुधार कराया जा सकता है।

यह ऑनलाइन सुधार किया जाएगा। अगर सुधार ऑनलाइन नहीं होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। इस बार स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा छात्र खुद भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड से सभी छात्र के डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उन्हें छात्र को वितरण त करेंगे।प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे कि डमी एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी सही से चेक कर ली जाए और अगर कोई गलती है तो उसको 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक उसमें सुधार किया जाएगा।

छात्रों को अपनेे इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड पर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, कोटि, लिग, विषय, जन्मतिथि, फोटो व हस्ताक्षर आदि को अच्छे तरह से जांच करना होगा। अगर उसमें कोई गलती त्रुटि का सुधार करवाना चाहते है तो उसकी एक प्रति अपने विद्यालय के प्राधानाचार्य को देंगे। प्रधानाचार्य छात्र के डमी एडमिट कार्ड में पांच नवंबर तक ऑनलाइन ही सुधार करेंगे। निर्धारित समय में त्रुटि सुधार नहीं कराने पर इसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रधान और छात्रों की होगी।

जिन छात्र-छात्राओं परीक्षा आवेदन भरे जाने के मद में शुल्क जमा नहीं रहेगा। उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर डमी एडमिट कार्ड जारी करने एवं सुधार के लिए मैसेज भेजा जा रहा है। निर्धारित समय अवधि में सभी छात्र छात्रा स्वयं भी समिति के वेबसाइट पर डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले पेज पर अपना जन्म तिथि रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्लस टू विद्यालय कॉलेज कोड डालकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान से अविलंब संपर्क कर अपना डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका मिलान करने का निर्देश दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *