Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी 2022 का चुनाव – प्रीतम सिंह

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय कर चुकी है। वर्ष 2002, 2007 व 2012 में पार्टी ने ऐसे ही चुनाव लड़ा और दो चुनाव में उसे जीत मिली। इसी फार्मूले पर पार्टी आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने ठोस रोडमैप तैयार किया था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश के असमय निधन से इसमें बाधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणाएं चुनावी जुमला है। कांग्रेस जनता से जो भी वादे करेगी, उसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। सत्ता में आने पर पार्टी उन पर निश्चित तौर पर अमल करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार 1को सचिवालय में होगी। नए मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा व परिवहन के विषय, कांवड़ यात्रा, विभागों की नियमावली समेत सरकार की नई योजनाओं पर चर्चा होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *