Nirbhik Nazar

कैमूर : शौच करने गए 80 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से  हुई मौत

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भभुआ कैमूर। रविवार  की सुबह कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव के सिवाना में शौच करने गए 80 वर्षीय की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक 80 वर्षीय रामजी साह बताये जाते है। घटना की सूचना पर पहुँची भभुआ पुलिस ने शव को कुँए से निकालने के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है रविवार की सुबह 6 बजे मृतक वृद्ध रामजी साह शौच करने के लिए गांव के सिवाना में जा रहे थे। इसी बीच मुड़ेर विहीन कुएं में गिर गए। कुएं में अधिक पानी होने की वजह से उनका डूबने से मौत हो गयी। जब वह दो घण्टे तक घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जब परिजन सिवाना की ओर खोज के लिए निकले तो कुछ लोगों ने परिजनों को कुँए की गिरने की जानकारी दी।

जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुँचे तो ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर परिजनों का चीख पुकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के शव को परिजनों को सौंप दिया। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *