Nirbhik Nazar

झारखंड के 10वें राज्यपाल बने रमेश बैस, मुख्य न्यायाधीश ने राजभवन में दिलाई शपथ

रांची: झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने बुधवार दोपहर को शपथ ली. राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे. बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर राज्यपाल रमेश बैस को प्रदेश में उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी.

हाल में झारखंड के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई थी. उस दौरान रमेश बैस को झारखंड का नए राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उन्होंने पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह नए राज्यपाल पद की शपथ लीं. द्रोपदी मुर्मू 6 साल से अधिक वक्त के लिए झारखंड की राज्यपाल रही थीं. आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस एक दूसरे से बातचीत करते दिखें. मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई और शुभकामनाएं दी.

मंगलवार को ही रांची पहुंचे थे राज्यपाल

इससे पहले मंगलवार शाम को ही झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस आज रांची पहुंचे थे. रांची एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नये राज्यपाल के रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया था. बाद में वे राजभवन के लिए रवाना हो गए थे. इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, जोबा मांझी, चंपई सोरेन भी मौजूद रहे थे.

इसके पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे रमेश बैस

इससे पहले रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे. वे भाजपा के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. वे रायपुर से लगातार सात बार सांसद चुने जा चुके हैं. लगातार चुनाव जीतने के बावजूद 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. बाद में राज्यपाल बनाया गया. अब केंद्र सरकार ने उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया है. राज्यपाल रमेश बैस ने यहां द्रौपदी मुर्मू की जगह ली. बैस के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताई थी और केंद्र से बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई थी. इसके साथ ही नए राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को सहयोग का आश्वासन दिया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *