Nirbhik Nazar

1 हफ्ते मे सीएम धामी का दूसरा दिल्ली दौरा, मंत्रियों व संघ पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए। वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह अन्य राज्यों में भी कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बारे में केंद्र से हस्तक्षेप का आग्रह कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह संघ पदाधिकारियों से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न प्राधिकरणों, निगमों में दायित्व वितरण, आगामी विधानसभा चुनाव समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी का हफ्तेभर के भीतर यह दूसरा दिल्ली दौरा है। वह बुधवार रात्रि लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे। पूर्व में उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का गुरुवार को रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। बताया गया कि पिछले दौरे में इन मंत्रियों का समय नहीं मिल पाया था। अब जबकि समय मिला है तो मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। वह उपराष्ट्रपति से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

माना जा रहा कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में स्थगित की गई कांवड़ यात्रा के फैसले के बारे में मुख्यमंत्री केंद्र को अवगत कराएंगे। साथ ही यह भी आग्रह कर सकते हैं कि केंद्र हस्तक्षेप कर अन्य राज्यों को भी ऐसा करने को कहे। इसके अलावा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मसलों पर भी वह केंद्रीय मंत्रियों से विचार-विमर्श करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *