Nirbhik Nazar

झारखंड के नये राज्‍यपाल बोले, लोगों की सुख-सुविधा और राज्‍य का विकास एकमात्र लक्ष्‍य

रांची: झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने शपथ ले ली है। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से कहा कि उनका एक मात्र उद्देश्य झारखंड के लोगों की सुख-सुविधा के लिए काम करना और झारखंड की विकास में भूमिका निभाना होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद संजय सेठ एवं दीपक प्रकाश, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विकास आयुक्त अरुण सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन एमवी राव, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *