Nirbhik Nazar

केंद्र सरकार पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा को दे मरणोपरांत भारत रत्न – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा को लेकर जहां उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है तो वहीं दूसरी ओर यूपी की योगी सरकार ने कोरोना काल में कांवड़ यात्रा को अनुमति दी है। अब इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यह एक बड़ी महामारी है। सभी सरकारों और लोगों को एक साथ महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वहीं उन्होंने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के लिए भारत की मांग की।

इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा को लेकर भी बयान दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, देश ही नहीं पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। हम केंद्र सरकार और पीएम मोदी से मांग करते हैं कि सुंदरलाल बहुगुणा (चिपको आंदोलन के नेता और पर्यावरणविद्) को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इससे कुछ दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आए थे। वे आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी को राज्य में खड़ा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर परिवार को 300 यूनिट और किसानों को बिजली मुफ्त देने का एलान करके अपना चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *