Nirbhik Nazar

कैमूर : लड़कियों को लिफ्ट देने के झांसा में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के होमगार्ड के जवान सहित तीन गिरफ्तार

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ/कैमूर। नेेेशनल हाइवे पर लड़कियों कोदेख कर लिफ्ट देने के झांसे में पड़ने ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किया गया मुख्य सरगना बिहार होमगार्ड का पूर्व जवान है। जो होम गार्ड की नौकरी छोड़कर अपराध की दुनिया में चला गया। जिनके पास से 4 मोबाईल, एक देशी कट्टा ,दो गोली बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : मोहनियां में जीटी रोड पर खड़ी ट्रक में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर, चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा गिरोह का सरगना होमगार्ड जवान लेडिस डांसर, लड़कियों को लेकर जीटी रोड हाइवे पर जाता था। जहाँ वह लड़कियों को ट्रक चालकों के सामने लिफ्ट मंगवाता था। इसी बीच ट्रक चालकों को छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। इस प्रकार की लूटपाट की घटना की सूचना कैमूर एसपी को मिली तो उन्होंने एक टीम का गठन किया।

जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को ट्रक चालक बना दिया गया। प्लान के अनुसार पुलिस ने लड़कियों के सामने कर लिफ्ट के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि यह गिरोह रोहतास से लेकर कैमूर जिले के एनएच दो हाईवे पर  लड़कियों को सड़क पर लिफ्ट देने का झांसा देकर ट्रक चालको से लूटपाट करते थे। जिसमे दो अपराधियों पर विभिन्न थाने में दर्जनों आपराधिक मामले की थानों में दर्ज है। जिन्हें पूछताछ करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *