Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे भी जल रही है कौशल विकास योजना की अलख

देहारादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 15 जुलाई 2021 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन मे कहा, “नई पीढ़ी के युवाओं का स्किल डवलपमेंट, एक राष्ट्रीय जरूरत है, आत्मनिर्भर भारत का बहुत बड़ा आधार है। बीते 6 वर्षों में जो आधार बना, जो नए संस्थान बने, उसकी पूरी ताकत जोड़कर हमें नए सिरे से स्किल इंडिया मिशन को गति देनी है।” पीएम का यह संबोधन स्किल इंडिया मिशन की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। पीएम ने अपने संबोधन में जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत अब तक सवा करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। “आज ये जरूरी है कि लर्निंग आपकी अर्निंग के साथ ही रुके नहीं। आज दुनिया में स्किल्स की इतनी डिमांड है कि जो स्किल्ड होगा वही ग्रो करेगा। ये बात व्यक्तियों पर भी लागू होती है, और देश पर भी,” पीएम ने अपने संबोधन में कहा।

उत्तराखंड कौशल विकास योजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में संचालित हो रहे विभिन्न कौशल विकास इंस्टीट्यूट की निरंतर मॉनिटरिंग का कार्य जारी है. जिसे लेकर उत्तराखंड कौशल विकास विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है. सभी युवक-युवतियों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद समय पर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट मिल सके, इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में संचालित हो रहे लगभग 100 से अधिक कौशल विकास इंस्टीट्यूट की ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है. विभाग की ओर से गठित की गई विशेष टीम समय-समय पर इन इंस्टीट्यूट के निरीक्षण के लिए पहुंचती है. वहीं, जिस दिन कोर्स पूरा होने पर युवाओं को सर्टिफिकेट दिया जाता है उस दिन भी विभाग द्वारा गठित की गई विशेष टीम मौके पर उपस्थित रहती हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *