Nirbhik Nazar

CBSC मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूल बनेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालय जानिए कब आयेगा उत्तराखंड बोर्ड का 10 वीं और 12 वीं का रिज़ल्ट  

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर देगा। यदि परीक्षा परिणाम से कोई छात्र असंतुष्ट हुआ तो वह एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकता है। रामनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड के चलते उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा परिणाम तैयार जा रहे हैं, जिसके तहत छात्रों के नौवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखा जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्रों को परीक्षा देनी थी। मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी। 


सीबीएसई मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूल बनेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालय : पांडेय

रामनगर ब्लॉक में दो विद्यालयों अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि जो भी माध्यमिक स्कूल सीबीएसई मानकों को पूरा कर लेंगे, उनका दूसरे चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर हरेला महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे गए। 
ब्लॉक में जीजीआईसी रामनगर और मालधन में इंटर कॉलेज देवीपुरा को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर इन विद्यालयों में निर्धन परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। प्रदेश के चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 

प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, सबको अच्छी शिक्षा प्रदान करने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, भगीरथ लाल चौधरी, राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा, इंदर रावत, भावना भट्ट, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *