Nirbhik Nazar

आज देहरादून समेत इन 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए आपके शहर मे कैसा रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और टिहरी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 17 को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 19 को उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 18 और 19 से बारिश में इजाफे का अनुमान है।

दून में बारिश का पूर्वानुमान

दून शहर में शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। शहर में बुधवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई। इससे मौसम एक बार फिर खुशनुमा बन गया। अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 22.8 डिग्री रहा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *