Nirbhik Nazar

कैमूर : मां काली मंदिर में जन्म के बाद फेंकी गयी लावारिस हालत में मिली कन्या शिशु, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

रामपुर/कैमूर। किसी भी महिला या लड़की के लिए मां बनना काफी सौभाग्य से मिलती है। लेकिन कुछ ऐसी भी मां होती हैं जो अपने शिशु को जन्म देने के बाद लावारिस हालत में छोड़ देती है। उन्हें शिशु के जन्म के लिए 9 माह पेट में पालने के बाद भी छोड़ने में तनिक भी संकोच नहीं आया। यह बातें मंगलवार की सुबह रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के मझियांव गांव में मां काली मंदिर में लावारिस हालत में मिली बच्ची को देखने के बाद लोगों द्वारा कही जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मझियाव गांव के मां काली मंदिर के गर्भगृह में किसी महिला ने कन्या शिशु को जन्म देने के बाद लावारिस हालत में छोड़कर चली गई थी। जब मंदिर में किसी व्यक्ति द्वारा पूजा करने के दौरान पहुंचने पर देखा गया कि एक बच्ची जन्म के बाद लावारिस हालत में छोड़ दिए जाने के बाद पड़ी हुई है और वह रो रही थी। लोगों द्वारा चर्चा करते हुए सुना गया कि बच्ची की जन्म के बाद ही उसे मन्दिर में छोड़ दिया गया था। क्योंकि बच्ची के चेहरे व शरीर में रक्त लगे हुए थे। सूचना उस व्यक्ति ने  गांव वालों को सूचना दी। सूचना के बाद जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा लावारिस हालत में बच्ची को मंदिर में छोड़कर चले जाने वाले माता-पिता को काफी कोसते हुए कई तरह की बातें कहीं जा रही थी। इसमें लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि  जब बच्चे को जन्म देने के पालन पोषण ही नहीं करना था तो क्यों फिर जन्म दिया।क्या उस माता पिता द्वारा लड़की और लड़का में फर्क किया गया। ऐसे मां-बाप को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। वही लावारिस हालत में मिली बच्ची को सूचना के बाद करमचट थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा ने पुलिस बल के साथ अपने कब्जे में लेकर रामपुर पीएससी ले गई ।

जहां बच्ची का रामपुर पीएचसी प्रभारी  डॉक्टर प्रमोद कुमार द्वारा जांच किया गया तो शिशु स्वस्थ पाई गई ।जिसके बाद पुलिस ने चाइल्ड लाइन के नंबर पर फोन कर लावारिस बच्ची के बारे में जानकारी दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन विभाग के कृष्ण प्रसाद मिश्र, ज्ञान प्रकाश भारती पहुंचे। जहां बच्ची को अपने साथ भभुआ ले गए। चाइल्ड लाइन विभाग के कर्मियों ने बताया कि उनके द्वारा 2 माह तक बच्ची का पालन पोषण किया जाएगा। इसके बाद बाल संरक्षण विभाग को बच्ची को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर सबार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *