Nirbhik Nazar

अंधा और लंगड़ा बन कर रुपये की छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


मोहनियां/कैमूर। कैमूूूर में पुलिस ने बैंकों से रुपये निकाल कर जाने वाले ग्राहकों के थैले से ब्लेड मार कर रुपये छिनैती करने वाले बड़े गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए अपराधी अंधा व लगड़ा बनकर रुपये लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनिया थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। 

एसपी ने बताया कि एक दिन पहले मोहनिया के पंजाब नेशनल बैंक से बरेज गांव के बैकुंठ सिंह अपने खाते से 49,500 रुपये की निकासी कर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच लूट व छिनैती करने वाले अपराधी ब्लेड मार कर लूट लिया गया। लेकिन भागने के दौरान में लोगो ने अपराधी को पकड़ लिया। लोगों द्वारा उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अपराधी रोहतास जिले के डिहरी थाना के डिलिया वार्ड नंबर 5 के निवासी सत्येंद्र शर्मा बताया जाता था। 

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर दो और अपराधियो को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम गोपाल प्रसाद ग्राम गजराज थाना मुफ्फसिल जिला सासाराम रोहतास निवासी एवं विजय कुम्महार ग्राम बस्तीपुर थाना इंद्रपुरी बीएमपी जिला रोहतास निवासी बताए जाते हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में इन तीनों अपराधियों के गिरोह में कुल 40 लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है। 

यह भी बताया कि इस लुटेरे गिरोह के अपराधियों द्वारा बैंकों में रुपये निकालने आने वाले अक्सर वृद्धों को ही शिकार बनाया जाता है। गिरफ्तार अपराधी उनके सामने  अंधा या लंगड़ा बनकर ब्लेड मारकर थैले से रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है। दूसरा साथी भागने के दौरान में धक्का देकर उसे गिरा दिया जाता है तथा ब्लेड मारकर पैसा लूट लिया जाता है।

इसके साथ ही एसपी ने बताया कि इसी तरह की घटना 14 अक्टूबर को रामगढ़ में हुई थी। जिसमें रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। वही मोहनिया में घटना के दिन ही एक घंटे बाद चांदनी चौक के बैंक ऑफ बड़ौदा से  पकड़ीहार कला निवासी सिंहासन सिंह का भी 14 हजार रुपए की छिनैति इसी गिरोह के द्वारा कर लिया गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *