Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले पुष्पगुच्छ की जगह पौधा करें भेंट तो बढ़ेगा पौधा रोपण, और हरियाली

देहरादून: प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। सरकारी महकमों के साथ ही आमजन को भी पौधारोपण में योगदान देना होगा। किसी को पुष्पगुच्छ देने के बजाय हमें पौधा भेंट करने की आदत डालनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर पौधारोपण कर यह बातें कहीं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उन्हें पुष्पगुच्छ की जगह पौधा भेंट करें।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सहस्रधारा हेलीपैड के निकट एमडीडीए सिटी पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हरेला संपन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए। भावी पीढ़ी को हरा-भरा उत्तराखंड मिले, इस दिशा में हमें लगातार प्रयास करने होंगे। जल स्रोतों के सूखने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि इनके पुनर्जीवन के लिए भी प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से विकास के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड का संतुलित विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य आत्म संतुष्टि के लिए भी होने चाहिएं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी, अपर प्रमुख वन संरक्षक ज्योत्सना, वन निगम के प्रबंध निदेशक डीजीके शर्मा, जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *