Nirbhik Nazar

कैमूर : महिला ने पड़ोसी के 5 वर्षीय बच्चें की धारदार हथियार से गला काट कर दी निर्मम हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार 

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

#आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ा कर पकड़ा, केरोसिन तेल डाल कर जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया 

भभुआ कैमूर। कैमूर में गुरुवार की दोपहर एक महिला ने पूर्व के विवाद में पड़ोसी के एक बच्चे की घर में बुलाकर हाथ पैर बांध कर गला रेत कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नाउडीह गांव का है। इस घटना की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग रही आरोपी महिला को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछे से दौड़ते हुए तेनौरा गांव से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

जहां सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।मृतक 5 वर्षीय बच्चा नाउडीह गांव के मुन्ना राय का पुत्र दीपू कुमार राय बताया जाता है। वहीं गिरफ्तार आरोपी महिला उपेंद्र राय की पत्नी सीता देवी बताई जाती है।

यह भी पढ़े : कैमूर : घर में बेडरूम के नीचे छुपा कर रखे अवैध एक देशी राइफल व दो देशी कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

 मृतक बच्चे की मां कांति देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उपेंद्र राय की पत्नी सीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसे गांव वालों ने मिल-जुलकर सुलझा लिया था। लेकिन गुरुवार की दोपहर उनका पुत्र घर के पीछे गड्ढे में जमा पानी में मछली मार रहा था। जिसके बाद उसने बाहर आकर स्नान किया। उसके बाद उसे घर वालों ने नहीं देखा। तीन बजे के करीब बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसे खोजने लगे। तभी किसी के द्वारा बताया गया कि सीता देवी के कमरे से चीखने की आवाज आई है। 

जब तक बच्चे की मां कांति देवी मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी महिला सीता देवी ने बच्चें की निर्मम हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर देखा गया कि चौकी पर बच्चे का हाथ-पैर बांधा हुआ है और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी थी। बच्चें की हत्या को देख कर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में सनसनी फैल गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी महिला फरार हो गयी। जिसे ग्रामीणों ने पीछा करते हुए उसे तेनौरा गांव से पकड़ लिया। 

जिसके आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। वही लोगों द्वारा आरोपी महिला के ऊपर केरोसिन तेल डाल कर जलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस पहुँच गयी। आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी महिला को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेने के दौरान नोंक झोंक हुई। लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। वही घायल हुई आरोपी महिला को पुलिस ने चैनपुर थाना ले गयी।

जहां से इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार महिला से एसपी ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा उसके साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए कई बार मारपीट और ताना मारने की बात बताई है। इससे तंग आकर बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकारी है।

इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 5 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या करने वाली आरोपी महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आई। जहां महिला ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि मेरे ऊपर अवैध संबंध का आरोप लगाकर मृत बच्चे के माता-पिता द्वारा मेरे साथ मारपीट किया जा रहा था। जिससे तंग आकर मैं उनके बेटे को बहला फूसला कर घर ले गई। जहां उस बच्चे का हाथ पैर बांधकर उनके मुंह में कपड़ा ठूस कर धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दी। आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *