नैनीताल: राज्य की संस्कृति और विकास में योगदान के उददेश्य से गठित अपनी धरोहर मंच की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया कि हरेला पर्व के बाद मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। निर्णय लिया कि मंच राज्य में प्रेशर गु्रप के माध्यम से कार्य करके जनता की मदद करेगी।

मंच के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस महानिरीक्षक गणेश मर्तोलिया की अध्यक्षता में नपा सभागार में बैठक संपन्न हुई। अघ्यक्षता करते हुए श्री मर्तोलिया ने कहा कि मंच द्वारा जनता के बीच जाकर प्रेशर गु्रप के रूप में कार्य किया जाएगा। संचालन करते हुए सचिव विजय भटट ने कहा कि मंच द्वारा सभी जनपदों में राज्य की संस्कृति संरक्षण , रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का प्रचार प्रसार व सुविधा दिलाना होगा। इसके अलावा राज्य व राज्य के बाहर समान विचारधारा के लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है। बैठक में तय किया कि राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें अगली नीति तय की जाएगी। जिसमें विभिन्न सत्र में अपनी धरोहर पर चर्चा की जाएगी। बैठक में तय किया कि मंच द्वारा शीघ्र ही पहाड़ के उत्पादों को बाजार देने, राज्य में पर्यटन आदि पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शीघ्र ही जनपद के एक पिछडे गांव को मंच गोद लेगा तथा वहां पर कार्य करेगा। मंच के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लवेंद्र सिंह चिलवाल, सुरेश कांडपाल, मनमोहन चैधरी, मनोज पंत, कैलाश अंडोला, रुचि साह, शमशेर सिंह, अशोक लोहुमी, चंदन सिंह किरौला उपस्थित थे। जबकि विभिन्न जनपदों से कई कोर कमेटी के सदस्य वर्चुअल रूप से जुडे़।