देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आरके कुंवर को निदेशक शोध और प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया है। दरअसल, आरके कुंवर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

इसके साथ ही सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौपीं गई है, जबकि अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल को प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बनाया गया है। इसके अलावा देहरादून की मुख्य शिक्षा अधिकारी भी बदले गए हैं और अब ये प्रभार मुकुल सती को सौंपा गया है। अब आशारानी पैन्युली को एससीआरटी में संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी गई है।