Nirbhik Nazar

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में वायरिंग के दौरान हुई हादसा

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

भगवानपुर/कैमूर। घर में वायरिंग के लिए ग्राइंडर मशीन से दीवार काटने के दौरान आये विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। मृतक भगवानपुर गांव का छोटे मियां उर्फ मुन्ना मियां के 22 वर्षीय पुत्र तूफैल सिद्दीकी बताया जाता है। जो इंटरमीडिएट साइंस से पास करने बाद पटना में रह कर नौकरी के तैयारी करता था। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शनिवार को अपने घर का बिजली वायरिंग के लिए ग्राइंडर से दीवाल काट रहा था कि इसी बीच ग्राइंडर मशीन में विद्युत करंट आ गया।

रोते बिलखते परिजन

उसी की चपेट में आने से वह गिर गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा भगवानपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों को संतुष्टि नहीं मिली तो भभुआ सदर अस्पताल भी ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसके शव को लेकर गांव पहुँचे। जहां शव के गांव में पहुचते ही कोहराम मच गया। बिजली करंट से मौत के बाद मृतक को देखने के लिए उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गयी।

बताया जाता है कि मृतक के मुन्ना मियां मुर्गा मीट बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मृतक के घर पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां सहित कई जनप्रतिनिधि व लोग भी मृतक के दरवाजे पर पहुँच कर दुख की घड़ी में परिवार वालो को सांत्वना व ढांढस बंधाया। बताया जाता है मृतक के चार भाईयों व तीन बहनों में सबसे बड़ा था।

मृतक काफी शांत स्वभाव व होनहार,पढ़ने में अच्छा था। जिसके ऊपर परिवार को भरोसा था कि तुफैल को नौकरी मिल जायेगा। उसके घर की स्थिति ठीक हो जाएगा है। क्योंकि उसके पिता मुर्गा बेच कर पटना पढ़ाने के लिए भेजा था। लेकिन तुफैल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार वाले के संजोए सपने उसकी मौत के बाद टूट कर बिखर गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *